नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी अंचल के राजस्व कर्मचारी और अंचल अधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से जन साधारण का कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया है।अंचल कार्यालय आरटीपीएस सेंटर पर जनसाधारण,छात्र- छात्रा,किसान एवं आम अवाम की भीड़ देखी जा रही है।
अंचल कार्यालय के कर्मियों के मुताबिक हड़ताल के कारण जाति, निवास,दाखिल खारिज,परिमार्जन प्लस,मापी,जनता दरबार,एनसीएल सहित विभिन्न प्रकार के दैनिक कार्य प्रभावित हैं।राजस्व कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।इसमें अंचल अधिकारी व राजस्व अधिकारी भी शामिल हो गए हैं।
इन दोनों पदाधिकारी के हड़ताल पर जाने से अंचल से जुड़े सभी कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।गुरूवार को विष्णुपुर के मो जावेद,जहाना खातुन, गुलवशा खातुन आदि ने बताया की लगभग डेढ महीना पूर्व दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है।
वहीं नरेश कुमार ने बताया डेढ माह पूर्व दाखिल खारिज के लिए आवेदन किए थे लेकिन राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर रहने के कारण समय सीमा पूरा हो जाने के बाद भी दाखिल खारिज नहीं हो सका।अंचल मुख्यालय में राकेश कुमार सिंह,त्रिभुवन पासवान,प्रणय कुमार,रुदल महतो, नवीन कुमार आदि अपने विभिन्न कार्यों से पहुंचे लेकिन राजस्व कर्मचारी और सीओ के नहीं रहने का हवाला देकर कर्मियों ने उन्हें बैरंग वापस कर दिया।
इस अवसर पर त्रिभुवन पासवान ने कहा की सरकार के हठधर्मिता के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।सरकार इसका कोई वैकल्पिक रास्ता ढूंढें ताकि आसानी से लोगों के काम हो सके।
