नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम व कावेरी आई केयर के संयुक्त सहयोग से नेत्र कुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कल्याण मंत्र सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया के मन्त्रोंचार के साथ शुरुआत की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनीता झा पंचायत समिति सदस्य थे व पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह थे। पैक्स प्रबंधक किरण कुमारी ने लोगों को आंख के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम पैक्स के नवाचार कार्यक्रम के तहत् सर्वे इंन्द्रियं नेत्रं प्रधानम् के मूल मंत्र से आयोजित है।समिति का मूल उद्देश्य नर सेवा नारायण सेवा है।कैंप में करीब 80 गरीबों एवं नि:शक्तजनों का नेत्र जांच किया गया।
जांच के दौरान डाक्टर अंकुर कुमार के सौजन्य से 48 लोगों को मुफ्त चश्मा एवं आई ड्रॉप वितरित किया गया।सभी ग्रामीणों ने डाक्टर अंकुर कुमार का आभार व्यक्त किया।
मौके पर अशोक कुमार पहसारा,बालो महतों,रामकुमार सिंह, अमन कुमार,संगीता देवी,शिवेश रंजन, अंकित मिश्रा,मृणाल कुमार उर्फ भोला, जितेन्द्र पासवान, शीतल तांती आदि मौजूद थे।
