नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बेमौसम आंधी तूफान व मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।शुक्रवार की शाम से तेज हवा और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है।

गर्मी से आंशिक राहत तो मिली लेकिन खेती और फसलों के लिए आंधी और तूफान अभिशाप साबित हो गया है।गेहूं फसल की कटनी प्रारंभ होने ही वाला है।रैंचा फसल की मध्य कटनी हो रही है।अधिकांश किसानों का रैंचा खेतों में लगा हुआ है या काटकर खेतों में सूखने के लिए पसार दिया गया है।कुछ किसानों का थ्रेशिंग हो गया है जबकि अधिकांश रैंचा तैयार होने के लिए खेत में पड़ा हुआ है।मधुआ रोग से आम व लीची का फसल पहले से ही प्रभावित है।बचा खुचा मंजर और उसमें आ रहे दाना तेज हवा के कारण बर्बाद हो गया है।इस आपदा से सबसे बड़ा नुकसान रवि फसल को हुई है।प्रखंड के विभिन्न पंचायत के सैकड़ो एकड़ भूमि में लगी गेहूं की फसल हवा और वर्षा के कारण धरती पकड़ लिया है।किसान किंकर्तव्य विमूढ़ हैं।

नावकोठी के किसान अजय सिंह,दीपक कुमार,तरुण कुमार, पृथ्वीराज सिंह,देवेंद्र सिंह,चकमुजफ्फर के राम नंदन सिंह, विष्णुपुर के टुनटुन पोद्दार,समसा के राम नंदन पाठक,महेशवाड़ा के संजय सिंह,संजीव सिंह,पहसारा के शिवम वत्स,शिवेश रंजन,प्रो भगवान सिंह, मुरारी सिंह,वृंदावन के कुमार गणेश शंकर सिंह,पीरनगर गम्हरिया के जनार्दन महतो आदि ने बताया कि खेतों में लगी रवि फसल बर्बाद हो गया है।मक्का फसल की भी भारी छति हुई है। केला की खेती पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
इस आंधी तूफान और वर्षा से बर्बादी के कारण किसानों में हाहाकार मचा है। जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू व भाजपा के शिवम वत्स ने जिलाधिकारी बेगूसराय व बिहार सरकार से फसल छति का आकलन कर अविलंब किसानों को मुआवजा देने हेतु मांग की है।
