गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को बखरी प्रखंड के मध्य विद्यालय अहमदपुर में अनुमंडल अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी भगवान पासवान ने छात्रों को गैस सिलेंडर से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए और मॉकड्रिल के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बच्चों को आग से बचाव, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने और आपातकालीन सूचना देने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव के गुर भी सिखाए गए।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार जताया। इस मौके पर सहायक अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार, संजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, बंटी कुमार, चालक मुकुल राय, एचएम दिलीप कुमार सहित शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
