गोपल्लव झा AV भारत न्यूज़ संवाददाता वीरपुर /बेगूसराय
शुक्रवार की संध्या से चली तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस बेमौसम बारिश से सबसे अधिक नुकसान गेहूं और मक्का की फसलों को हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इस संबंध में वीरपुर पश्चिम पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौधरी एवं वीरपुर पूर्वी पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए विभाग से जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को इस नुकसान से उबारने के लिए शीघ्र सहायता जरूरी है।
वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) सर्वेश कुमार ने बताया कि किसान सलाहकारों को फसल क्षति का आकलन कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
