नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चकमुजफ्फर, अकहा ररिऔना, नावकोठी, चक्का,रजाकपुर, छतौना,डफरपुर पहसारा बभनगामा सहित विभिन्न विद्यालय में बिहार दिवस के समापन समारोह के तहत क्विज,निबंध एवं साइकिल रेस सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।अकहा ररिऔना प्लस टू स्कूल में कार्यक्रम की अध्यक्षता हेडमास्टर सरोज कुमार महतो ने किया।वहीं चकमुजफ्फर अपग्रेड मिडिल स्कूल में हेडमास्टर इंदु कुमारी ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर बिहार के गौरव गाथा से संबंधित निबंध लेखन एवं क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस दौरान आदित्य कुमार,अभिनव कुमार, अंजलि कुमारी सहित 30 बच्चों को उत्कृष्ट निबंध लेखन एवं क्विज और पेंटिंग में सम्मानित कर हौंसला अफजाई किया गया।इस अवसर पर कन्हैया कुमार,दर्शन कुमार, अभिमन्यु कुमार,दीक्षा श्रीवास्तव,इंदु कुमारी आदि शामिल थे।
