नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
बेगूसराय जिले में बिहार विधानसभा 2025 के मतगणना की सभी तैयारियों को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष के द्वारा बाजार समिति स्थित बज्र गृह एवं मतगणना स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।इस दौरान स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, बैरिकेडिंग,सुरक्षा रिंग, एंट्री-एग्जिट कंट्रोल, फोर्स तैनाती एवं निगरानी प्रोटोकॉल की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। 24 घंटे निगरानी और रिकॉर्ड लॉग मेंटेनेंस सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील बिंदुओं पर पेट्रोलिंग और फोर्स स्ट्रेंथ को और सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया।इसके साथ ही, काउंटिंग स्थल पर हॉल लेआउट,टेबल प्लानिंग, मीडिया ज़ोन डिमार्केशन, ट्रैफिक एवं मूवमेंट कंट्रोल,फायर सेफ्टी,बैरिकेडिंग, बिजली एवं पानी आपूर्ति की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि काउंटिंग दिवस तक सभी व्यवस्थाएँ निर्वाचन आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें।
