नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जनसुराज पार्टी के युवा प्रखंड अध्यक्ष ने साइबर थाना बेगूसराय में जेडीयू नेत्री पर छवि खराब करने को लेकर मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।जनसुराज पार्टीे के नेता अमित कुमार ने इस सिलसिले में अपना लिखित आवेदन देकर कहा कि मैं 12 मार्च को अपने रिश्तेदार के यहां इलाज करवाने दिल्ली गया था।

इसी क्रम में 17 मार्च की शाम मेरे पंचायत विष्णुपुर के देवपुरा गांव के जदयू नेत्री अर्चना कुमारी ने फेसबुक आईडी से एक पोस्ट पब्लिश किया।जिसमें तीन व्यक्ति का एआई द्वारा जेनरेट फोटो शेयर किया।जिसमें एक फोटो मेरा भी था। फोटो में मुझे कुर्सी पर बैठकर शराब पीते हुए दिखाया गया था।सामने टेबल पर शराब की बोतल और एक गिलास रखा हुआ दिखाई दे रहा जो सही नहीं है।आने वाले चुनाव में पंचायत चुनाव लड़ने वाला हूं।इसलिए अर्चना कुमारी द्वारा जानबूझकर मेरी छवि को खराब करने की नीयत से एआई द्वारा जेनरेट फोटो शेयर किया गया है। कुमार ने साक्ष्य के रूप में अर्चना कुमारी का फेसबुक आईडी का स्क्रीनशॉट आवेदन के साथ संलग्न कर कार्रवाई के लिए समर्पित किया है।
