नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा बभनगामा गांव में आयोजित महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन अयोध्याधाम के कथावाचक प्रद्युमन जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवत नाम जप से विपत्ति का नाश हो जाता है।
इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए।भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है की कर्म ही प्रधान है,बिना कर्म कुछ भी संभव नहीं है।जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छे फल की प्राप्ति होती है।बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल ही मिलता है। ज्ञान वैराग्य से समन्वित होकर उस परम तत्व को प्राप्त कर लेना ही भागवत है।मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है कीर्तन पर उपस्थित सभी श्रोता झूम उठे।
अयोध्या से आए दिव्य आनंद महाराज, आचार्य लव कुश,उप आचार्य विष्णु त्रिपाठी, ऑर्गन कलाकार मोनू ओझा,तबला वादक शिव पूजन,पैड पर संजय मिश्रा,संगीत अतुल ने समा बांध दिया।मौके पर आरती में संजीव कुमार,श्याम नंदन सिंह,शिवम वत्स, घनश्याम,टुन्नी सिंह, मुकेश,अमित,राहुल, चंदन, रामू,राकेश, रामानंद,उपेंद्र सिंह, दरेश सिंह सहित सैंकड़ों कथा प्रेमी श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए।
