गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
भाकपा की नेत्री घौली देवी का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
घौली देवी परिहारा निवासी रामेश्वर पोद्दार उर्फ पत्थल पोद्दार की पत्नी थीं। दोनों पति-पत्नी लंबे समय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर भाकपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। पार्टी के नेताओं और सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान भाकपा राज्य परिषद सदस्य संजीव कुमार सिंह, सहायक अंचल मंत्री जितेन्द्र जीतू, अंचल परिषद सदस्य समदर्शी नंदन विद्यार्थी, कैलाश ठाकुर, सावित्री देवी, सहायक शाखा मंत्री पवन मालाकर, शाखा सदस्य महेश्वर राम, सत्यनारायण ठाकुर, अमरेश पोद्दार, अरुण भगत, देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू, मो. शमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
