गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने धर-पकड़ अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 07/14 के तहत मलहडीह निवासी 61 वर्षीय इन्द्र देव सहनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी 48 वर्षीय सुरेन्द्र यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
