By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: वीरपुर पीएचसी में दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का उग्र धरना, सेवाएं रहीं प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > वीरपुर पीएचसी में दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का उग्र धरना, सेवाएं रहीं प्रभावित
बेगूसराय

वीरपुर पीएचसी में दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का उग्र धरना, सेवाएं रहीं प्रभावित

AV BHARAT NEWS
Last updated: April 17, 2026 8:16 pm
AV BHARAT NEWS
3 hours ago
Share
SHARE

गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी वीरपुर पीएचसी परिसर में उग्र धरना-प्रदर्शन किया। आठ माह से बकाया मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य सभी कार्यों को ठप कर दिया।

धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी के मुख्य गेट, ओपीडी, नामांकन काउंटर तथा चिकित्सा कक्ष के सामने प्रदर्शन करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पीएचसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धरना में शामिल आशा कार्यकर्ता चम-चम कुमारी और कुमारी सुमन ने आरोप लगाया कि विभाग से जो भी राशि आती है, उसका भुगतान समय पर नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि बार-बार आठ से दस दिन में भुगतान कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कुछ आशा कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पांच माह का भुगतान भेजने के नाम पर पांच सौ रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। राशि नहीं देने पर जानबूझकर भुगतान में देरी की जा रही है। इन आरोपों के कारण आशा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि धरना की सूचना मिलने पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम नरेश शर्मा पहुंचे थे। उन्होंने आठ दिन का समय मांगा और आश्वासन देकर लौट गए।

धरना में कुरीयल अवधेश कुमार, मनटुन दास, अशोक महतो, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं। इनमें नूतन कुमारी, निशा कुमारी, रीना देवी, ममता कुमारी, पूनम कुमारी, अंजू कुमारी, संगीता कुमारी, किरण कुमारी, आशा देवी, नीतू देवी, सिम्पी देवी, रामसखी कुमारी, कल्पना देवी, चंद्रकला देवी, अर्चना सिन्हा, राधा देवी, निर्मला कुमारी, राम दुलारी देवी, सरिता कुमारी, बाबी देवी समेत अन्य शामिल थीं।

आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि वीरपुर प्रखंड को छोड़कर जिले के अन्य प्रखंडों में मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा चुका है, जबकि यहां की कार्यकर्ताओं को अब तक भुगतान नहीं मिला है।

इस संबंध में लेखापाल अनुप कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से भुगतान प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब राशि ट्रेजरी के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भुगतान से संबंधित कागजात भेजे गए थे, लेकिन 28 मार्च को फाइल रिजेक्ट हो गई, जिसके कारण कुछ विलंब हुआ है।

नौला में अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार
मुकदमा नही समाधान चुनें: जज
मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर में तिथि भोज का आयोजन
वीरपुर में फूस के घर में भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
अज्ञात युवक का शव बरामद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वीरपुर पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Next Article 20 अप्रैल से जिलेभर में लगेगा दिव्यांगजनों के लिए विशेष यूडीआईडी कार्ड शिविर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up