गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शनिवार को बखरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर विवाह भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान का भरोसा दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सह निवर्तमान गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान की मौजूदगी रही।
उनके व्यवहार और संवाद शैली से आम जनता में उत्साह देखने को मिला। इस जनसंवाद कार्यक्रम में 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े बताए गए।विधायक ने संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान लोजपा (रामविलास) प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन डॉक्यूमेंट के तहत क्षेत्र में कार्य शुरू हो चुका है और इसके परिणाम आने वाले दिनों में दिखेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सह लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान, लोजपा जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कछवाहा, अनिल वर्मा, सुजीत कुमार पासवान, राजकुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज महतो, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो, भाजपा नेता नीरज नवीन, अमरनाथ पाठक, कंचन कामिनी, संगीता राय,मैरी केशरी,जवाहर राय, सिकंदर कुशवाहा, अमरजीत कुमार कुशवाहा, संजीत यादव, भास्कर जी, सुनील राय, मुकेश महतो, परितोष कुमार सहित जिला पार्षद सदस्य घनश्याम राय मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई, जिससे स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
