नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत समसा में डेरा स्थित घर में आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों के सहयोग से दमकल आग बुझाने में सफल रहा।एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समसा वार्ड संख्या 14 में स्वर्गीय गरीब साह की पत्नी रामदाय देवी के डेरा स्थित घर में आग लग गई।उसमें रखा सामान अनाज, चौकी,कपड़ा,भूसा आदि जल गया।आग की लपटे अगल-बगल के घरों में भी लगी। एक गाय झुलस गई। आनन फानन में ग्रामीण चिकित्सक ने गाय का प्राथमिक उपचार किया।
पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने दमकल विभाग को एवं पशु चिकित्सक को सूचना देकर बुलाया।इसके बाद आग पर काबू पाया गया सका। शनिवार की रात्रि में आग लगी।आग लगने के कारण की जानकारी नहीं मिल सकी है।तीन घरों में आग लगने की सूचना है।
रंजीत महतो एवं संजीव महतो के घर में भी आग लगी है।अर्जुन महतो ने ₹1100 राम दाय देवी को सहायता दी है।सरपंच बाबू साहब कुवंर,पंसस गौतम गोस्वामी व भाजपा महामंत्री दीपक कानू ने अग्नि पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलवाने का भरोसा दिया है।
