गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी के परिसर में दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया।शिविर में 41 दिव्यांग लाभार्थियों की जांच की गई।
इस दौरान, जिला द्वारा नियुक्त ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ. पुष्कर कुमार ने दिव्यांगजनों की शारीरिक जांच की, जिसमें विशेष रूप से आर्थो और बौद्धिक दिव्यांगताओं की पहचान की गई। मौके पर विकास मित्र पंकज कुमार,ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉ. शैलेन्द्र कुमार, अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट विनोद रजक, पीएमडब्ल्यू रणधीर कुमार,पर्यवेक्षक प्रभात कुमार,धर्मेंद्र कुमार शशि रंजन, लिपिक दीपक कुमार,कमलेश कुमार, पूनम कुमारी के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ।
