गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बुधवार को बखरी प्रखंड क्षेत्र के चकचनरपत वार्ड संख्या 4 स्थित मुसहरी टोला में भीषण आग लगने से करीब 25 घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में तीन मवेशी जिंदा जल गए, जबकि घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण मुकेश यादव, पांडव यादव, राम प्रवेश शर्मा, परमानंद शर्मा, रोहित राय तथा दमकल की दो टीम के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं दूसरी ओर राटन पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी देवो महतो के घर में भी आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया।
घटना के बाद प्रभावित परिवारों के बीच मायूसी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत वो मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
