गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
महान राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की 479 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। तैलिक वैश्य संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिपुरारी साह व संचालन कृष्णकांधा ने की।
जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व पार्षद व संघ के संरक्षक समिति के संयोजक सिधेश आर्य ने कहा कि गर्वित भारत के भाल पर राष्ट्र भक्ति,शौर्य व बलिदान के प्रतीक हैं भामाशाह। जिला तैलिक साहु सभा के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल गोलंबर पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग राज्य सरकार से की।
वहीं भामाशाह विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर तथा खाद्यान्न व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजा ने आगामी 26 अप्रैल को बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित भामाशाह जयंती सह सम्मान समारोह में भाग लेने की अपील की। पूर्व पार्षद नीरज नवीन ने सामाजिक एकता पर बल दिया।
मौके पर महामंत्री हीरा कुमार साह,उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू,ओमप्रकाश गुप्ता, रितेश कुमार,गोविन्द साह,सुमन कुमार सौरभ,रामबाबू ,पारस साह आदि ने भामाशाह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया।
