नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेंनर व डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी डाॅ अमर ज्योति कुमार ने प्रशिक्षण का जायजा लिया।साथ ही प्रशिक्षुओं से जनगणना से संबंधित सवाल जवाब भी किया।प्रशिक्षुओं द्वारा उनके सवालों का जवाब सहजतापूर्वक दिया गया।
उन्होंने जनगणना से संबंधित फील्ड में आने वाली कठिनाइयों से बचने के लिए संक्षिप्त में परिसर,भवन,मकान, परिवार एवं परिवार द्वारा धारित सम्पत्तियों से संबंधित सही डेटा संग्रह के गुर दिए।सभी को एक-एक दिन का पुनः विशेष प्रशिक्षण दिए जायेंगे।उस प्रशिक्षण में एचएलओ एप से डेटा संग्रह करने की विशेष जानकारी माॅक ड्रिल के माध्यम से दी जायेगी।जिसका मानिटरिंग जिला स्तर से स्टेट स्तर पर किया जायेगा।
प्रशिक्षण के तीसरे दिन डिजीटल डेटा इंट्री,प्रगणकों को मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से रियल टाईम इंट्री करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।एचएलओ ऐप से वास्तविक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्य 2 मई से 31मई तक होना है।इससे सहजतापूर्वक निपटने के लिए फील्ड ट्रेनर कुमुद रंजन,विकास कुमार,अभय कुमार एवं संदीप कुमार के द्वारा प्रशिक्षण में डेटा संग्रह के तौर तरीके बताए गए।
प्रशिक्षण में शंभु महतों,शिवानी टंडन,कशिश कुमारी, अभिलाष कुमार, अमृता कुमारी,चन्द्र प्रकाश,कुनाल कुमार, संत कुमार,लक्की कुमारी,मो.जफीर अहमद,स्वर्णिमा पुनीत, उमेश कुमार, वंदना कुमारी, सतीश कुमार यादव,पंकज कुमार जायसवाल, जनगणना कोषांग प्रभारी विभाकर कुमार,रवींद्र कुमार, धर्मशील कुमार, मो एहतेशामुल हक सहित सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे।
