गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के बहियार स्थित पाटोजान चौर में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बालक अपने भाई के साथ जानवर धोने के लिए पाटोजान चौर गया था। इसी दौरान वह अचानक पानी में गिर गया और गहरे पानी में चला गया। जब तक उसका भाई और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। भाई के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक को पानी से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के करख बदिया गांव निवासी घनश्याम महतो के पुत्र अजीत कुमार उर्फ रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह उदयपुर गांव निवासी रामजी महतो के नाती थे और बचपन से ही अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर
रहे थे। हाल ही में उन्होंने आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और पढ़ाई में काफी मेधावी बताए जा रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
