नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवाड़ा के अंकित कुमार गोलीकांड में नावकोठी थाना कांड संख्या 73/26 में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।दर्ज प्राथमिकी में अंकित कुमार का कहना है कि महेशवाड़ा पंचायत के नौलखा गांव निवासी महेंद्र महतो का पुत्र मिंटू कुमार,इसी गांव के अनूप लाल महतो का पुत्र रंजीत कुमार उर्फ भकोरन आदि ने 26 अप्रैल की रात मेरे घर में घुसकर,खिड़की खोलकर मुझे सर में गोली मार दिया।
विदित हो की घटना के समय पिंकू सिंह के पुत्र अंकित कुमार रात्रि में अपने घर में सो रहा था।इसी दौरान हमलावरों ने खिड़की खोलकर उस पर गोली चला दी।जिससे वह घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया है।
एसडीपीओ बखरी कुंदन कुमार,थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
