नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
क्षेत्र के शिक्षाविद् पहसारा निवासी स्वर्गीय प्रोफेसर अवध किशोर सिंह के द्वादश कार्यक्रम के अवसर पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बारहगामा जिलेवार समिति के अध्यक्ष कार्तिक सिंह ने की। इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व प्राचार्य को एक महान विद्वान बताते हुए समाज सेवी कहा। वे बारहगामा जलेवार समिति के अध्यक्ष रह चुके थे।वे डीएस कालेज पहसारा के शासी निकाय के सदस्य भी रह चुके थे।वे स्वस्थ्य रहकर लंबी आयु जीकर स्वर्गवास हुए।
श्रद्धांजलि सभा को सुदर्शन सिंह,मणि सिंह,पूर्व शिक्षक जनार्दन सिंह,भगवान सिंह,शिवजी सिंह, रणवीर कुमार,अमरेश कुमार,प्रो विभाकर सिंह,यशवंत सिंह, सुशील कुमार,उमेश सिंह,अशोक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह,दीपक कुमार,शिवम वत्स, घनश्याम सिंह,मुकेश कुमार,सुनीत सिंह, चंदन कुमार,अनुभव कुमार आदि ने संबोधित किया।
