नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी डफरपुर से पांच माह से लापता महिला को नावकोठी पुलिस ने बरामद कर लिया है।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना के विक्रमपुर से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि 2 जनवरी को पूर्वी डफरपुर के प्रमोद महतो ने थाना में आवेदन देकर अपने पत्नी के अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था।पुलिस ने कांड संख्या 15/26 के तहत जांच पड़ताल के दौरान विक्रमपुर से अपहृता को बरामद किया है।कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत ब्यान दर्ज करवाने के लिए पुलिस रवाना हो गयी है।
