गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बिहार सरकार के राजस्व विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ललित कुमार सिंह का तबादला जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गोपालगंज से बखरी अनुमंडल में किया गया है।ललित कुमार सिंह अब बखरी अनुमंडल में भूमि संबंधित विवादों एवं लंबित मामलों का निपटारा करेंगे। इससे पहले यह जिम्मेदारी एसडीएम सन्नी कुमार सौरव के प्रभार में चल रही थी।
नए अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी की नियुक्ति की खबर से अधिवक्ताओं एवं आम लोगों में खुशी का माहौल है। अधिवक्ता राज कुमार, गौरव कुमार, मधुसूदन महतो, राम जलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र केशरी, कपिल देव साह एवं मुजीबुर रहमान अंसारी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब भूमि सुधार उपसमहार्ता के न्यायालय में लंबित मामलों का निपटारा तेजी से हो सकेगा।
