नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय बेगूसराय के प्रधानाध्यापक डॉ प्रशांत कुमार को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के द्वारा भूटान के थिंपू शहर में भारत- भूटान शांति रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इस संबंध में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने पत्र जारी कर प्रधानाध्यापक को इसकी जानकारी दी है।
जारी पत्र के अनुसार भारत-भूटान शांति एवं मैत्री संघ 1949 के अंतर्गत भूटान सरकार के पूर्व वित्त मंत्री श्री लोकनाथ शर्मा के मार्गदर्शन में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन भूटान के थिंपू में किया जा रहा है।
इस मंच की कार्ययोजना को विश्व भर के 25 देशों का नैतिक समर्थन प्राप्त हुआ है।समारोह का मुख्य उद्देश्य भारत और भूटान के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना,भारत की वैदिक व सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित करना है।समारोह में आमंत्रित प्रतिभागियों द्वारा भारत की शक्ति,प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों जैसे विषय पर अपने विचार एवं उद्बोधन प्रस्तुत किए जाएंगे।
समारोह के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध विधिवेता डॉ एच सी गणेशिया ने बताया कि डॉ प्रशांत कुमार को.वसुधैव कुटुंबकम्. एवं.ग्लोबल विलेज एवं.सत्यम शिवम सुंदरम. कि अवधारणा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने हेतु राष्ट्र के माननीय व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पड़ोसी मित्र राष्ट्र भूटान में आयोजित यह समारोह विश्व बंधुत्व एवं वैश्विक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
इस समाचार को पा कर विद्यालय के वरीय शिक्षक सुरेश पाठक,पूनम ठाकुर, शिवम कुमार,कविता कुमारी,नयन कुमारी, अर्चना कुमारी,रानी कुमारी,कृतिका कुमारी,सोनाक्षी कुमारी,गौरव दीक्षित, ज्योति कुमारी,वेदानंद झा,बागीश पाठक सहित मित्रों,शुभेच्छुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
