नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बलिया प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत स्थित हुसैना दियारा गांव में मंगलवार को जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नीरज पाली ने की। कार्यक्रम जदयू नेता सुमोध कुमार के आवास पर आयोजित हुआ।
बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने स्कूल एवं कॉलेज से जुड़ी समस्याओं पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना तथा कृषि योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को चादर ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। बैठक में जदयू नेता सुमोध कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रिंस कुमार, नवीन कुमार, आयुष कुमार, आलोक Kumar, लाल बाबू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
