गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
साली की आपत्तिजनक तस्वीर एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले में कार्रवाई करते हुए बखरी पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमरटोल निवासी गजेंद्र पासवान के पुत्र अरविंद पासवान पर अपनी साली का आपत्तिजनक फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि किसी की तस्वीर या निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
