गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि रामपुर निवासी बमबाजी मामले के कुर्की वारंटी अरविंद राय के पुत्र चन्दन राय पुलिस दबाव के कारण मधुबनी जिले के खुटौना थाना में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद बखरी पुलिस ने उसे बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं दूसरे मामले में करेटार निवासी मुखीलाल पासवान के पुत्र विकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट भेज दिया गया है।
