गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अभिनव पर्यावरणीय पहल के तहत भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की भूख और प्यास मिटाने के उद्देश्य से राजकीयकृत मध्य विद्यालय, घाघड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक वसंत कुमार एवं सज्जन सदा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच मिट्टी के सकोरे का सांकेतिक वितरण किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में अपने घरों की छतों, आंगन, दीवारों और7 बगीचों में पानी से भरे सकोरे रखने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि पक्षियों को पेयजल उपलब्ध हो सके और उनकी चहचहाहट बनी रहे।कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण तथा पशु-पक्षियों के प्रति मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया।
