गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगुसराय
बखरी पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से गलत हरकत करने के आरोप में आरोपी शिक्षक बखरी निवासी श्रवण लहेरी के पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले लगभग पांच वर्षों से एक 8 वर्षीय बच्ची को ट्यूशन पढ़ा रहा था। आरोप है कि ट्यूशन के दौरान शिक्षक कमरे के अंदर बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था। इसी दौरान परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला और कथित घटना को देखा। इसके बाद परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा संबंधित धाराओं और बाल संरक्षण कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पीड़ित बच्ची के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
