गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बखरी में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। प्रसव कक्ष भवन के बाहरी हिस्से की छत का एक बड़ा टुकड़ा अचानक टूटकर नीचे लगे जनरेटर पर गिर गया, जिससे तेज आवाज हुई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय जनरेटर के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि वहां कर्मचारी, मरीज या परिजन होते तो गंभीर हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है।
इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि छत के कुछ हिस्से पहले भी टूटकर गिर चुके हैं, हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अस्पताल भवन की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।
