गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में की गई।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मोहनपुर निवासी मो. यूनुस के पुत्र मो. शयूर उर्फ संजूर के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। वारंट के निष्पादन को लेकर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत न्यायालय के निर्देशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
