गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम पंचायत स्थित महिनाथ ठाकुरवाड़ी तथा भवानंदपुर दुर्गा शक्ति पीठ परिसर में मंगलवार से श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।
वीरपुर स्थित महिनाथ ठाकुरवाड़ी में पंडित राजगुरु, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, सरपंच दयानंद झा, सुशील कुमार, रितेश कुमार तथा श्याम नंदन झा के नेतृत्व में आयोजित कथा में अयोध्या से पधारे कथावाचक श्री गुरुणेश जी महाराज एवं काशी से आए आचार्य श्री अमरेश जी महाराज भगवान के विभिन्न स्वरूपों एवं उनकी लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान कर रहे हैं।

वहीं भवानंदपुर दुर्गा शक्ति पीठ परिसर में कथा वाचिका वैदेही शरण जी द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस की अविरल धारा से सराबोर किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य अजय झा, ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील मिश्रा, निरंजन कुमार सिन्हा, कब्लू सिन्हा एवं अमित ठाकुर ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। साथ ही क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की जाती है।
उन्होंने बताया कि भवानंदपुर दुर्गा शक्ति पीठ से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, युवा, बुद्धिजीवी एवं शिक्षाविद शामिल हुए। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और सभी ने पूरे श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।
