गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
क्षेत्र की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था श्री विश्वबंधु पुस्तकालय में पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय के अध्यक्ष संतोष भारती गुड्डू ने की, जबकि संचालन सचिव अमित पोद्दार ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत पूर्व अध्यक्ष की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा पुस्तकालय और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह का साहित्य, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा को पूर्व पार्षद सिधेश आर्य, पूर्व अध्यक्ष जयदेव सान्याल, पूर्व सचिव राजेश अग्रवाल, नीरज नवीन, पार्षद समीर श्रवण, उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन, डॉ. रमण झा, प्रो. सुरेश सहनी, पंकज सिंह, सुमन जीत सिंह सुमन, पूर्व सरपंच बलराम स्वर्णकार, नीरज राय, राहुल केसरी, राजीव साह, राहुल सिंह, सूरज साह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
