गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के भवानंदपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार की संध्या नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख स्मिता कुमारी, उपप्रमुख सुबोध पासवान तथा जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कथा वाचिका किशोरी वैदेही शरण जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश दिया। कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में यजमान ओम प्रकाश सिन्हा, निरंजन कुमार सिन्हा, सुनील मिश्रा, अजय झा, अमित ठाकुर, फनी कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 17 जून को होगा।
