गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने मुस्कान योजना के तहत बरामद किए गए एक खोए हुए मोबाइल फोन को उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। हेमनपुर निवासी राजीव कुमार वर्मा को उनका खोया हुआ मोटोरोला जी54 5जी मोबाइल विधिवत सुपुर्द किया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर राजीव कुमार वर्मा ने खुशी जताते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने खोए हुए मोबाइल के वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम थी, लेकिन मुस्कान योजना के माध्यम से उनका मोबाइल सुरक्षित रूप से वापस मिल गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मुस्कान योजना का मुख्य उद्देश्य गुम या खोए हुए मोबाइल फोन को तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के माध्यम से बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को लौटाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है तथा लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।
मोबाइल सुपुर्दगी के दौरान पीएसआई सुशांत कुमार भी उपस्थित रहे। बखरी पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
