गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मैदा बभनगामा निवासी मो. सुल्तान के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो. सुल्तान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि लंबित मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
