गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
बेगूसराय जिला शिक्षा विभाग के निर्देश पर डाइट शाहपुरा प्रशिक्षण केंद्र में जिले के चयनित विद्यालयों के नामित शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय के शिक्षक वसीउल हक अंसारी ने भी भाग लिया।

प्रशिक्षण के समापन के बाद प्रतिभागियों के बीच मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वसीउल हक अंसारी को बेहतर प्रशिक्षणार्थी के रूप में चयनित किया गया। इस उपलब्धि के लिए डाइट शाहपुरा प्रशिक्षण केंद्र की ओर से उन्हें प्रथम पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. अर्जुन पासवान, अभिनास झा, अब्बू हरीस, अजय आशीष, प्रियदर्शिनी और वीरेंद्र कुमार के हाथों प्रदान किया गया।
वसीउल हक अंसारी को सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। संकुल संचालक अरविंद कुमार, प्रधानाध्यापक श्याम कुमार, पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, डॉ. हशमत, प्रमोद कुमार दास, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोहम्मद शाकिर, ललितेश्वर प्रसाद, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, मोहम्मद शाहिद सहित दर्जनों शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
