गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
विभागीय निर्देश के तहत मंगलवार को वीरपुर थाना पुलिस द्वारा गभुआ-वीरपुर-मैदाबभनगामा पथ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक सूर्य कुमार यादव कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा वाहन से संबंधित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहनों की डिक्की, बैग और झोलों की भी तलाशी ली जा रही है।
पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और असामाजिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके।


