गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं बच्चों के बीच ‘गुरूजी’ के नाम से प्रसिद्ध विष्णुदेव मालाकार की छठी पुण्यतिथि उनके आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर उनके शिक्षक पुत्र कौशल किशोर क्रांति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित कर शैक्षिक श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने स्व. मालाकार को पार्टी का अभिभावक बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर मानवता और शिक्षा के लिए कार्य किया।

वहीं पंकज पासवान, सुनील कुमार और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन ने उन्हें बखरी की शैक्षणिक एवं स्वच्छ राजनीतिक परंपरा का प्रेरणास्रोत बताया।शिक्षक दशरथ राय ने कहा कि स्व. मालाकार जी का शिक्षा और बच्चों से विशेष लगाव था तथा उनके मार्गदर्शन में कई शैक्षणिक संस्थान आगे बढ़े।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी,धर्मेंद्र कुमार, डा अमरजीत, अर्चना कुमारी, संगीता राय, राजेश मालाकार, मानव राय, ममता कुमारी, कुशाग्र कुंजन, कृतिका किमी, राजकुमार राय, नरेश पासवान, ललन राय आदि मौजूद हुए।
