गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने एक इस्तेहार वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि लंबित न्यायालयीय वारंट के निष्पादन के क्रम में कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के मक्खाचक निवासी मोहम्मद उस्मान के पुत्र मोहम्मद इजराइल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

