गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान के प्रयासों से ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत 14 सड़कों की तकनीकी स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
इस उपलब्धि पर एनडीए के कार्यकर्ताओं ने विधायक सह मंत्री संजय पासवान को बधाई दी हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री संजय पासवान लगातार क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय हैं। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत 14 महत्वपूर्ण पथों को तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हुई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

