गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गेंहरपुर में सोमवार को कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक अमित कुमार एवं पवन कुमार सिंह ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने कृषि की नई तकनीकों पर चर्चा करते हुए कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए समय-समय पर मिट्टी की जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को बीज उपचार एवं मिट्टी उपचार की विधियों की भी जानकारी दी, ताकि फसलों की बेहतर पैदावार सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा किसानों को बिहार कृषि एप तथा फॉर्मर रजिस्ट्री के बारे में भी विस्तार से बताया गया और इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक अनुपम कुमारी, दीप भास्कर, किसान सलाहकार बबिता कुमारी, आत्मा के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


