नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए नावकोठी के नए अंचल अधिकारी के रूप में मुकेश कुमार की नियुक्ति की है।वर्तमान में अंचल अधिकारी बैरिया पश्चिमी चंपारण में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार अधिसूचना जारी होने के बाद जल्द ही नावकोठी में पदभार ग्रहण करेंगे।
वहीं नावकोठी के वर्तमान अंचल अधिकारी सूरज कुमार का तबादला अंचल अधिकारी बांके बाजार गया कर दिया गया है।वहीं समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर नावकोठी प्रभारी सीडीपीओ रश्मि कुमारी को कटिहार सदर सीडीपीओ बनाया है।विदित हो की नावकोठी सीडीपीओ रश्मि कुमारी का पदस्थापन बलिया में था जो यहां प्रभारी के रूप में कार्य कर रहीं थी।
अब बिहार सरकार के द्वारा बहुत दिनों के इंतजार के बाद समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार नावकोठी सीडीपीओ के पद पर गुंजन मौली को जिम्मेदारी दी गई है जो बरियारपुर मुंगेर में सीडीपीओ के पद पर कार्यरत थीं।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में उथल-पुथल का माहौल देखा जा रहा है।वही इस तबादले को पंचायत चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।


