नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के रजाकपुर पंचायत अंतर्गत बेगमपुर गांव से लापता 17 वर्षीय युवक को नावकोठी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद युवक को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या-88/26 में दर्ज मामले के अपहृत युवक आदर्श कुमार, पिता ओमप्रकाश महतो, निवासी वार्ड संख्या-2, ग्राम बेगमपुर को पुलिस ने उसी के गांव से सुरक्षित बरामद किया है।
गौरतलब है कि युवक के पिता ओमप्रकाश महतो ने अपने 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के लापता होने के बाद नावकोठी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद युवक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।


