गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर 483 लीटर टेट्रा पैक (फ्रूटी पैक) शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक पिकअप वाहन, एक नई बुलेट मोटरसाइकिल और एक होंडा ड्रीम युगा बाइक को भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर विकास कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, सब-इंस्पेक्टर लाल बिहारी यादव एवं छोटन कुमार शामिल थे।
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस तकनीकी अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।


