गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
बखरी थाना कांड संख्या 426/24 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त राजा कुमार साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्हाई गांव निवासी भूषण साह का पुत्र है।
पुलिस ने उसे समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कररख पुरवारी टोल से विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की गई।
इस संबंध में बखरी के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


