गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार से वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंहरपुर, जगदर तथा पर्रा पंचायत स्थित 43 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा की शुरुआत हो गई। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए विभाग की ओर से ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से सभी विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए थे। वहीं परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने प्रखंड के एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बीआरसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिन कुल 14,188 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें कक्षा प्रथम से पंचम तक के 8,344 तथा कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के 5,844 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने की जानकारी दी गई।


