गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड की राटन पंचायत निवासी सड़क दुर्घटना में मृत जयजयराम महतो के परिजनों से मिलने बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार, राटन पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित राटन गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय जयजयराम महतो की कुछ दिन पहले डरहा के समीप हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री संजय पासवान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव साथ देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।


