नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेघा वर्मा को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, पटना के निर्देश के आलोक में जिन प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त है, वहां नियमित वैकल्पिक व्यवस्था होने तक संबंधित प्रखंड में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारी को अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यों एवं वित्तीय अधिकारों का भी दायित्व सौंपा गया है।
इसी क्रम में प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यहित को देखते हुए नावकोठी की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेघा वर्मा को उनके मूल कार्यों के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नावकोठी का प्रभार दिया गया है। आदेश के अनुसार वह गुरुवार को बीईओ का पदभार ग्रहण करेंगी।


