गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
न्यायालय के आदेश के आलोक में बखरी पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे दो वारंटियों के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगरस गांव निवासी दो सहोदर भाई कारी पासवान एवं काला पासवान न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर विधिसम्मत तरीके से कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

